इंडिया गेट पर लिखा हुआ यह लेख ( Information about India Gate in Hindi ) आपको इंडिया गेट के बारे में जानकारी देगा। अगर आप India Gate के बारे में जानना चाहते है तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। आपको हमारे इस वेबसाइट पर ओर भी कई विषयो पर हिंदी में जानकारी मिलेंगी, जिन्हे आप पढ़ सकते है।

Information About India Gate in Hindi
इंडिया गेट भारत के प्रसिद्ध इतिहासिक स्थानों में से एक है जिसे भारत देश का युद्ध स्मारक भी कहा जाता है। यह भारत की राजथानी दिल्ली में स्थित है। इंडिया गेट का मूल नाम अखिल भारतीय युद्ध स्मारक (All India War Memorial) है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग इंडिया गेट को देखने आते हैं । इंडिया गेट हमारे लिए निश्चित ही गर्व की बात है।
इंडिया गेट का इतिहास
पहले विश्वयुद्ध में शहीद हुए 82,000 भारतीय सैनिकों की याद में इंडिया गेट का निर्माण किया गया था। इस गेट पर 13,300 सैनिकों और अधिकारियों के नाम अंकित किए गए हैं।
इंडिया गेट को बनाने का काम 10 फरवरी 1921 में शुरू हुआ था और यह सन 1931 में बनकर तैयार हुआ था। इस स्मारक को बनाने में लगभग 10 साल का समय लग गया। इंडिया गेट लाल रंग के पत्थर से बनाया गया है।
इंडिया गेट को प्रसिद्ध वास्तुकार एडविन ल्युटीयन्स ने डिजाइन किया था। हर 26 जनवरी को इंडिया गेट के सामने गणतंत्र दिवस की परेड की जाती है।
इंडिया गेट का डिजाइन और वास्तुकला
42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट, दिल्ली के बीचो बीच स्थित है। यह एक लंबी इमारत है जिसकी चौड़ाई 9.1 मीटर है। इंडिया गेट मुख्य रूप से लाल और पीले बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से बना है।
अमर जवान ज्योति
इंडिया गेट में प्रसिद्ध अमर जवान ज्योति हररोज़ जलती रहती है। इस अमर ज्योति को 1971 को भारत पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ और इंडिया गेट पर एक महान राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत में भारत के प्रधान मंत्रीसैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति स्मारक पर जाते हैं। इसके बाद हमारे शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा जाता है।
उम्मीद करता हूँ दोस्तों India Gate in Hindi पर लिखा यह लेख आपकों पसंद आया होगा। यदि आपकों इस लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
Also Read