कोरोनावायरस पर निबंध हिंदी में | Essay On Coronavirus In Hindi

आज के इस लेख में हम Essay on Coronavirus in Hindi या कोरोनावायरस पर निबंध तथा इसके लक्षण, बचाव, प्रभाव और वैक्सीनेशन के बारे में आपको बताना चाहते हैं। अगर आप कोरोनावायरस पर निबंध के बारे में पढ़ना चाहते है तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। यहां आपको निबंध मिलेंगे जो बच्चे आसानी से याद कर सकते हैं।

कोरोनावायरस पर निबंध हिंदी में | Essay On Coronavirus In Hindi
कोरोनावायरस पर निबंध हिंदी में | Essay On Coronavirus In Hindi

Essay On Coronavirus In Hindi

परिचय

कोरोनावायरस बीमारी एक प्रकार का खतरनाक तथा जानलेवा संक्रमण है जो सांसों की बूंदो के जरिए फैलता है। इसे कोविड-19 के नाम से भी जाना जाता है। विश्व स्वास्थ संगठन ने इसे महामारी घोषित किया है। सर्वप्रथम यह वायरस चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में पहचाना गया था। धीरे-धीरे यह विश्व के अनेक देशों में फैलता गया। वर्तमान में विश्व इसकी दूसरी लहर से जूझ रहा है। भारत में दूसरी लहर में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है।

कोरोनावायरस कैसे फैलता है

कोरोनावायरस सांसो के सूक्ष्म कणों के द्वारा फैलता है। संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से गिरने वाली बूंदों के संपर्क में आने वाला व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। इस प्रकार यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता जाता है।

कोरोनावायरस के लक्षण

कोरोनावायरस के सामान्य लक्षणों में जुकाम, बुखार, थकान तथा सांस लेने में परेशानी है। गंभीर लक्षणों में निमोनिया तथा सांस लेने में अत्याधिक परेशानी हो जाती है। बुजुर्ग लोग, मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग तथा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह वायरस जल्दी जकड़ लेता है।

कोरोनावायरस से बचाव

कोरोनावायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ सुझाव दिए हैं। जैसे: बार-बार साबुन से हाथ धोना, छींकते या खांसते समय अपना मुंह ढंकना, दो गज की दूरी बनाए रखना तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर 14 दिनों तक अलग कमरे में रहना। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।

कोरोनावायरस का प्रभाव

कोरोनावायरस ने मानव जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अनेक लोगों को जान गंवानी पड़ी है। विद्यालय तथा सामाजिक गतिविधियां बंद है। अर्थ-व्यवस्था कमजोर हो गई है। दूसरी लहर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। गरीब तथा मजदूर वर्ग को आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान पहुंचा है।

वैक्सीनेशन

कोरोनावायरस के प्रभाव को रोकने तथा इससे बचाव के लिए अनेक देश वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। वर्तमान में भारत में दो वैक्सीन कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन का उत्पादन हो रहा है। भारत में अनेक लोगों को वैक्सीन का एक या दो डोज दिया जा चुका है। अब युवा वर्ग को भी इस वैक्सिंग का डोज दिया जा रहा है।

उपसंहार

एक वर्ष पश्चात भारत तथा कुछ अन्य देशों में कोरोनावायरस दूसरी लहर के रूप में फिर से प्रभावी हो गया है। अनेक शहरों में लॉकडाउन लगाकर इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीन लगाकर लोगों को सुरक्षित किया जा‌ रहा है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि विश्व पर अनेक उपाय अपनाकर कोरोनावायरस को हरायेगा तथा फिर से सामान्य जीवन लौटेगा। 

उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपकों कोरोनावायरस पर निबंध | Essay On Coronavirus In Hindi का यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपकों निबंध अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Also Read

Leave a Comment